सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में किशोर सहित नौ गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मांडर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर एक नाबालिग सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, मांडर.

थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मांडर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर एक नाबालिग सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी रविवार को खलारी डीएसपी आरएन चौधरी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी. उन्हाेंने कहा पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसएसपी रांची व ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने शनिवार की रात को मांडर, चान्हो व बुढ़मू के आसपास के क्षेत्र में छापेमारी कर एक 15 वर्षीय किशोर सहित आठ अन्य आरोपियों करगे निवासी आयुष उरांव पिता बिरसा उरांव, पापड़ उर्फ प्रकाश मुंडा पिता सुकू मुंडा, रामलुस कुजूर पिता जेवियर कुजूर, रंजीत उरांव पिता स्व पंडरा उरांव, उमेश भगत पिता स्व पंचम भगत, दीपक उरांव पिता त्रिवेनी उरांव, राम उरांव पिता धुमा उरांव, विकास उरांव पिता एतवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी के अनुसार आगे केस का अनुसंधान जारी है. छापामारी टीम में डीएसपी आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर जेपी राणा, मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली, चान्हो थाना प्रभारी, टिंकू रजक, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा, रंजीत किशोर व सशस्त्र बल शामिल थे. इधर रविवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया. गिरफ्तार आरोपियों को कोरोना टेस्ट कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मांडर 1, प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी देते खलारी डीएसपी आरएन चौधरी व अन्य.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >