Ranchi News : नौ जेलकर्मियों ने डिलिवरी ब्वाॅय को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

स्कूटी में धक्का लगने पर जेलकर्मियों ने की पिटाई

रांची. हाेटवार के बाबा चौक के पास डिलिवरी ब्वॉय प्रीत कुमार की बाइक से होटवार जेल के सुरक्षाकर्मी सोमा मुंडा की स्कूटी में धक्का लगने पर नौ जेलकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी. डिलिवरी ब्वॉय को बचाने आये खेलगांव थाना के चालक सिपाही विपिन के साथ भी मारपीट की गयी. इस संबंध में कोकर के हैदर अली रोड के रहने वाले प्रीत कुमार ने खेलगांव थाना में उक्त सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन पर जानलेवा हमला के साथ सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रीत का कहना है कि धक्का लगने के बाद सोमा मुंडा से समझौता की बात हो रही रही थी. उसी समय शारदा कुमार ठाकुर, जगबंधु पडई, राकेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनील कुमार, राजेश कुमार, सागर श्रीवास्तव व दो अज्ञात सुरक्षाकर्मियों ने यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि एक्सीडेंट के कारण हमारे एक साथी की कुछ दिन पहले मौत हो गयी थी. उसी दौरान खेलगांव के थाना जीप चालक सिपाही विपिन वहां पहुंचे, तो उक्त सुरक्षाकर्मी उसे भी लाठी-डंडा, हेलमेट से दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें मारने लगे. जगबंधु पड़ई ने विपिन को पटक दिया और लात-घूंसे से मारते हुए उसका 1860 रुपये छीन लिया. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >