Ranchi News: नक्सली नीरज को एनआइए ने केस में रिमांड किया

NIA remands Naxalite Neeraj in the case

रांची. लातेहार जिले के चंदवा क्षेत्र स्थित लुकईया मोड़ के पास चार पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल होने के आरोप में एनआइए ने नक्सली नीरज सिंह खेरवार को केस में रिमांड कर लिया है. एनआइए इसे पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लेने वाली थी. इसके लिए एनआइए के अनुरोध पर न्यायालय ने पूछताछ के लिए भी रिमांड पर लेने की अनुमति दी थी. लेकिन फिर से एनआइए ने आवेदन देकर अभी पूछताछ के लिए रिमांड पर नहीं देने का अनुरोध किया. जिसे न्यायालय से स्वीकार कर लिया है.

नीरज सिंह पांकी थाना क्षेत्र का है रहनेवाला

जानकारी के अनुसार नीरज सिंह खेरवार पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह पूर्व में पलामू पुलिस के सामने सरेंडर कर चुका है. वर्तमान में हजारीबाग ओपेन जेल में हैं. एनआइए इस केस में पूर्व में नीरज सिंह खेरवार को फरार दिखाते हुए घटना में शामिल होने के आरोप में कुल 34 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >