ranchi news….रिम्स से चोरी हुआ नवजात वैशाली में मिला

आरोपी महिला गिरफ्तार

राघोपुर/रांची. रिम्स से बीते 21 अक्टूबर को चोरी किये गये नवजात को झारखंड पुलिस ने राघोपुर थाना की पुलिस के सहयोग से चांदपुरा पंचायत से बरामद किया है. बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. नवजात को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को सौंप दिया. पकड़ी गयी आरोपी महिला रजली माला, राघोपुर थाना के चांदपुरा निवासी बॉबी कुमार की पत्नी है. राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बरियातू थाना निवासी रमेश की पत्नी रविता देवी ने 21 अक्टूबर को रांची रिम्स हॉस्पिटल में एक पुत्र को जन्म दिया था. इसी बच्चे की महिला ने चोरी कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >