आज है NEET UG एग्जाम, रांची में केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

3 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जा रही है.  झारखंड में भी परीक्षा को कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

एग्जाम सेंटर सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

NEET-UG 2026: आज यानी 3 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जा रही है. NTA ने अपने एक्स अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा की है. देशभर के 551 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. वहीं विदेश में 14 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 

22 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल 

नीट परीक्षा में लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसके लिए 5,432 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. नीट एग्जाम दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा. एग्जाम सेंटर पर सुबह 11 बजे से रिपोर्टिंग शुरू हो गई है. एग्जाम सेंटर का गेट 1:30 बजे बंद हो जाएगा. 

व्यापक स्तर पर तैयारी 

परीक्षा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं की गई हैं. इसमें 674 सिटी कोऑर्डिनेटर तैनात किए गए हैं, जो शहर स्तर पर निगरानी करेंगे. इसके अलावा 6,000 से अधिक ऑब्जर्वर स्वतंत्र निगरानी के लिए नियुक्त किए गए हैं. हर परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक और निरीक्षक मौजूद रहेंगे. साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और एस्कॉर्ट टीमों का सहयोग भी लिया जा रहा है. एनटीए के अनुसार, पूरे देश में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 2 लाख से अधिक कर्मियों को लगाया गया है. 

झारखंड में भी परीक्षा को लेकर तैयारी

झारखंड में भी नीट यूजी परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. राज्य के अलग-अलग जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा आयोजित की जा रही है.

रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर 

परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. परीक्षा के सफल, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जरूरी आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत रांची के सभी 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. यह निषेधाज्ञा 3 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >