Jharkhand News: 9 और 10 नवंबर को रांची में होगी निर्माण मजदूरों की राष्ट्रीय कार्यशाला

Jharkhand News: ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन (AICWF) के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड एसके शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में शामिल होने वाले मजदूरों-छात्रों को केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा तेजी से किये जा रहे श्रम सुधारों के दुष्परिणामों से अवगत कराया जायेगा.

Jharkhand News: स्वदेशी के नाम पर देश में मल्टीनेशनल कंपनियों का बोलबाला है. इसके खात्मे के लिए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU) की ओर से 9 और 10 नवंबर को रांची में निर्माण मजदूरों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यशाला में ऐक्टू (AICCTU) देश भर के 100 चुनिंदा मजदूरों-छात्रों को प्रशिक्षित करेगा, ताकि मजदूर वर्ग के आंदोलन को धारदार और व्यापक बनाया जा सके. ये बातें कॉमरेड एसके शर्मा ने कहीं.

श्रम सुधारों के दुष्परिणाम से मजदूरों-छात्रों को करायेंगे अवगत

राजधानी रांची में स्थित महेंद्र सिंह भवन में ऐक्टू से संबद्ध झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन (AICWF) के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड एसके शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में शामिल होने वाले मजदूरों-छात्रों को केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा तेजी से किये जा रहे श्रम सुधारों के दुष्परिणामों से अवगत कराया जायेगा.

Also Read: Jharkhand News : केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर, किसान व जन विरोधी, 16वें सम्मेलन में बोले भाकपा वक्ता

अंग्रेजों के शासन से भी बदतर कंपनी राज देश पर थोपा गया: एसके शर्मा

उन्होंने आगे कहा की अंग्रेजों के शासन से भी बदतर कंपनी राज को देश पर थोप दिया गया है. इस सरकार को मजदूरों, किसानों की कोई चिंता नहीं है. उसी तरह कंपनी को भी किसानों-मजदूरों के हित की कोई चिंता नहीं है. इन्हें सिर्फ अपने लाभ की चिंता है. स्वदेशी के नाम पर मल्टीनेशनल कंपनियों का देश में बोलबाला हो गया है.

केंद्र की नीतियां मजदूरों के खिलाफ जंग का ऐलान: शुभेंदु सेन

ऐक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा की केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों के खिलाफ ही जंग का ऐलान है. मजदूरों, किसानों को बेगारी पर काम करवाने की हर साजिश का विरोध किया जायेगा. आज की बैठक में झारखंड के निर्माण मजदूरों को व्यापक रूप से गोलबंद करने का निर्णय लिया गया. साथ ही नवंबर के महीने में सदस्यता अभियान शुरू करने और AICWF की राष्ट्रीय कार्यशाला को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

Also Read: झारखंड में बेरोजगारी भत्ता पर क्या बोले श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कब से भत्ता देने की है तैयारी

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महासचिव भुवनेश्वर केवट ने किया. बैठक में भीम साहू, भुनेश्वर बेदिया, सुभाष चंद्र मंडल, अमल घोष, संतोष बड़ाइक, निसार अहमद, महेंद्र जैक्सन, सुखदेव उरांव व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >