रोहिणी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक

रोहिणी परियोजना के ऑफिसर्स क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई.

खलारी. रोहिणी परियोजना के ऑफिसर्स क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई. इसमें राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सीसीएल के कार्यकारी अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह एव चुरी परियोजना के धीरेंद्र सिंह उपस्थित थे. बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन रोहिणी शाखा के गठन व विस्तार को लेकर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि जल्द ही कमेटी का गठन किया जाएगा. ललन प्रसाद सिंह ने सदस्यों से कहा कि मजदूरों के समस्याओं के समाधान यूनियन तत्पर है और इस पर हमेशा लड़ाई जारी रखना है. यूनियन नेताओं ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर परियोजना पदाधिकारी से मुलाकात कर जल्द समाधान करने का आग्रह किया. प्रबंधन ने भी समाधान की बात कही है. इस मौके पर सुधीर सिंह, संजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, मुबारक खान, प्रदीप प्रसाद, भीम प्रसाद, संतोष सिंह, मालती कुमारी, प्रमिला देवी, चंदा कुमारी, कन्हाई मल्लाह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >