PM Modi Rozgar Mela: नरेंद्र मोदी सरकार ने झारखंड के 272 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

PM Modi Rozgar Mela: झारखंड में 6 विभागों ने ये नौकरियां दी हैं. सबसे ज्यादा नौकरी भारतीय रेलवे ने दिया है. इसके बाद पोस्ट ऑफिस और बैंकों का नंबर है. रेलवे ने 133 लोगों को नौकरी दी है, जबकि डाक विभाग में 50 युवाओं को रोजगार मिला है. बैंकों में 32 लोगों की नौकरी लगी है.

PM Modi Rozgar Mela: नरेंद्र मोदी सरकार के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के अभियान का आज यानी धनतेरस के दिन आगाज हुआ. इसमें 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. झारखंड में 272 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. झारखंड की राजधानी रांची में एकमात्र केंद्र बनाया गया था, जहां युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर दिया गया.

केंद्र सरकार के 6 विभागों में झारखंड के 272 लोगों को मिली नौकरी

झारखंड में 6 विभागों ने ये नौकरियां दी हैं. सबसे ज्यादा नौकरी भारतीय रेलवे ने दिया है. इसके बाद पोस्ट ऑफिस और बैंकों का नंबर आता है. रेलवे ने 133 लोगों को नौकरी दी है, जबकि डाक विभाग में 50 युवाओं को रोजगार मिला है. बैंकों में 32 लोगों की नौकरी लगी है. सबसे ज्यादा 17 लोगों की नियुक्ति सेंट्रल बैंक में हुई है, जबकि 6 लोगों को कैनरा बैंक, 4 लोगों को बैंक ऑफ महाराष्ट्र, 3 लोगों को झारखंड ग्रामीण बैंक और 2 लोगों को इंडियन बैंक में नौकरी का अप्वाइंटमेंट लेटर मिला है.

Also Read: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, झारखंड सरकार देगी 1 लाख लोगों को ट्रेनिंग, लगाएगी रोजगार मेला

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 17 युवाओं को मिली नौकरी

श्रम मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने 17 लोगों को नौकरी दी. वहीं, गृह मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में से झारखंड के 37 नये लोग जुड़ेंगे. ये सभी लोग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) से जुड़ेंगे.

खनन मंत्रालय के लिए चुने गये झारखंड के 3 युवा

खनन मंत्रालय ने झारखंड के 3 लोगों का चयन किया है, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र सौंपा गया. ये सभी लोग जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के लिए काम करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश के युवाओं से जुड़े और 75 हजार युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया.

पीएम मोदी ने किया ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया. झारखंड का एकमात्र केंद्र रांची में बना था. सीसीएल मुख्यालय में स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में खूंटी के सांसद सह केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए. अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >