वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुंशी हड़ताल पर

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बचरा साइडिंग में कार्यरत मुंशी मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे.

पिपरवार. वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बचरा साइडिंग में कार्यरत मुंशी मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. इस दौरान मुंशी साइडिंग कार्यालय के समीप धरना पर बैठे रहे और वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे. मुंशियों की शिकायत थी कि पेटी कांन्ट्रेक्टर्स उन्हें न्यूनतम वेतन से भी कम भुगतान कर रहे हैं. इस संबंध में वे कई बार प्रबंधन से लिखित शिकायत कर चुके हैं. मुंशियों का नेतृत्व कर रहे जनता मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष प्रताप यादव ने कहा कि आज की हड़ताल के बाद भी यदि मुंशियों को उनका अधिकार नही मिला, तो चार फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >