मैक्लुस्कीगंज. लिटिल विंग्स स्कूल हेसालौंग में मदर्स डे समारोह आयोजित कर मनाया गया. समारोह की शुरुआत स्कूल के निदेशक ऋषि गिरि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सभी माताओं की आदर में नृत्य व गीत प्रस्तुत किया. माताओं के सम्मान में बच्चों ने संदेशों से भरे पेंटिंग्स व ग्रीटिंग्स कार्ड व कोलाज बनाये. माताओं की सम्मान व समर्पण में स्लोगन व कविता भी प्रस्तुत किया गया. निदेशक ऋषि गिरि ने नन्हें विद्यार्थियों की प्रस्तुति की प्रशंसा कर मदर्स डे की सभी को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहिनी गिरि, किशोरी खेस, हेमंती देवी, नमिता कुमारी, नैना कुमारी, अंशु कुमारी, सादिया, मुस्कान, शाहीन अन्य का योगदान रहा.
लिटिल विंग्स स्कूल हेसालौंग में मदर्स डे मनाया गया
लिटिल विंग्स स्कूल हेसालौंग में मदर्स डे समारोह आयोजित कर मनाया गया.
