सिल्ली.
सिल्ली, मुरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी. शिक्षण संस्थान, क्लब व मोहल्ले के युवकों ने जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. घरों में छोटे मूर्ति या चित्र स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा. सुबह से ही छात्र-छात्राओं में माता की पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया. सभी जगह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से पूजा की गयी. इलाके में पंडाल एवं प्रतिमाओं के दर्शन के लिए विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कई जगह पंडाल बनाकर पूजा की गयी. पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. कई पूजा समितियों ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया.सिल्ली 1, सिल्ली बाजार स्थित रॉयल क्लब के पंडाल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
