Ranchi News : कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक फ्लाइट देर से पहुंची रांची

Ranchi News : राजधानी में सोमवार को कोहरे का असर लगातार तीसरे दिन भी विमान सेवाओं पर पड़ा. इसकी वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा.

रांची. राजधानी में सोमवार को कोहरे का असर लगातार तीसरे दिन भी विमान सेवाओं पर पड़ा. इसकी वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) सुबह 8.20 बजे की जगह सुबह 9.48 बजे, इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6 ई 6484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 9:14 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9.02 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 7561) सुबह 8:50 बजे की जगह सुबह 11.05 बजे, इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6 ई 421) सुबह 10:20 बजे की जगह सुबह 10.26 बजे रांची पहुंची.

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट भी देर से पहुंची

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2722) सुबह 11:20 बजे की जगह सुबह 11:58 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 6152) सुबह 11:55 बजे की जगह दोपहर 3.20 बजे, इंडिगो की मुंबई-रांची फ्लाइट (6 ई 2348) शाम 4:15 बजे की जगह शाम 4.40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2706) शाम 4:40 बजे की जगह शाम 5:48 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1113) शाम 5:55 बजे की जगह शाम 6.47 बजे रांची पहुंची. वहीं इंडिगो की चेन्नई-रांची फ्लाइट (6 ई 6113) शाम 6:35 बजे की जगह शाम 7.10 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2975) शाम 6:45 बजे की जगह रात 8.36 बजे रांची पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >