Jharkhand Weather Updates LIVE: मौसम विभाग ने लू को लेकर दी चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
2:15 PM. 9 Jun 23 2:15 PM. 9 Jun

मौसम विभाग ने लू को लेकर दी चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने मैप जारी कर लू की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जिले को छोड़कर पूरे राज्य में लू चलेगी, उनमें भी गिरिडीह, गोड्डा और देवघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बाकी जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

2:15 PM. 9 Jun 23 2:15 PM. 9 Jun

11-12 जून से शुरू हो सकती है प्री-मानसून की बारिश

इधर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने यह भी कहा है कि झारखंड के लोगों को फिलहाल गर्मी से निजात नहीं मिलने जा रही है. 9, 10 और 11 जून को रांची सहित अन्य जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी. जबकि 11 और 12 जून को संताल परगना के साथ दक्षिण झारखंड के मध्य भाग में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस समय ही प्री माॅनसून बारिश होने की संभावना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि झारखंड में 11-12 जून से प्री मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है.

2:15 PM. 9 Jun 23 2:15 PM. 9 Jun

झारखंड में 15 जून को दस्तक देगा मानसून

भारी बारिश के साथ केरल में मानसून प्रवेश कर गया है. ऐसे में मानसून की हवा सामान्य रही, तो 15 जून के आसपास झारखंड में भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. झारखंड में मानसून संताल परगना के रास्ते ही प्रवेश करने की संभावना है. साल 2022 में भी मानसून 18 जून को झारखंड में प्रवेश कर गया था.

2:15 PM. 9 Jun 23 2:15 PM. 9 Jun

इन जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका, अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले के कुछ भागों में अगले कुछ देर में बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. वहीं गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

9:10 AM. 9 Jun 23 9:10 AM. 9 Jun

केरल में हो रही भारी बारिश, झारखंड में भी मनासून की बढ़ी उम्मीदें

बता दें कि केरल में मानसून सक्रिय है. ऐसे में अब झारखंड के लोगों में भी बारिश को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. अनुमान है कि झारखंड में 22-24 जून तक पूरी तरह मानसून प्रवेश कर जाएगा. इससे पहले से प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी. संभावना है कि मनासून संताल परगना के रास्ते प्रवेश करेगा.

9:10 AM. 9 Jun 23 9:10 AM. 9 Jun

झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं

झारखंड के लोगों को फिलहाल गर्मी से निजात नहीं मिलने जा रही है. 9, 10, 11 और 12 जून को रांची सहित अन्य जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी. जबकि 11 और 12 जून को संताल परगना के साथ दक्षिण झारखंड के मध्य भाग में वज्रपात के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >