विधायक विकास कुमार मुंडा ने 1 करोड़ से अधिक लागत वाले विद्यालय भवन निर्माण का किया शिलान्यास

तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विद्यालय भवन का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द विद्यालयों में चाहरदिवारी और भवन की कमी को दूर करेंगे.

तमाड़, शुभम हल्दार : तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने अपने विधानसभा क्षेत्र आदर्श उच्च विद्यालय रूगड़ी के परिसर में ग्यारह कमरा के विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास किया. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तहत लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि से इस विद्यालय भवन का निर्माण होगा.

विद्यालय भवन की कमी जल्द होगी दूर : विधायक विकास कुमार मुंडा

इस अवसर पर झामुमो विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि विद्यालयों में भवनों की कमी को देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले भवन का निर्माण किया जा रहा है. जिससे कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कक्षा की कमी ना हो और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर पाए. जल्द ही तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में चाहरदिवारी और भवन की कमी को दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, प्रधानाध्यापिका प्रीति कुजूर, प्रताप सिंह मुंडा, अनिल सिंह मुंडा, अश्वनी कुमार महतो, कुमुद सिंह मुंडा, प्रधान सिंह, गंगाधर महतो, राजेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना महतो, मलिन महतो, विनीत सिंह, सनिका, अरविंद कुमार, हर्षवर्धन शर्मा, बासु सेठ, प्रदीप मुंडा, उमेश महतो, निरंजन कुमार, मेथा पाल आदि लोग शामिल थे.

Also Read: Jharkhand Crime News: राजधानी रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >