सिल्ली को मिली एक नयी कार्डियक एंबुलेंस

विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को सिल्ली सीएचसी में राज्यसभा सांसद के सौजन्य से प्राप्त कार्डियक एंबुलेंस सिल्ली की जनता को समर्पित किया.

सिल्ली.

विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को सिल्ली सीएचसी में राज्यसभा सांसद के सौजन्य से प्राप्त कार्डियक एंबुलेंस सिल्ली की जनता को समर्पित किया. इस दौरान विधायक सुदेश कुमार महतो, चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक, रौशनलाल चौधरी, जयपाल सिंह, सीओ अरुणिमा एक्का, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रियंका सिन्हा आदि ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस वाहन को रवाना किया. विधायक ने कहा कि सिल्ली आसपास क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना की दर बढ़ गयी है. मरीज को हॉस्पिटल तक ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसलिए लोगों की स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करते हुए सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस सिल्ली को समर्पित किया गया. मौके पर डॉ ऋचा, डॉ कोमल, डॉ अनुराधा, छोटेलाल पटेल, दीपक कुमार, एएनएम सुनंदा, बबीता कुमारी, हिल्दा लकड़ा, लखीमनी कुमारी, अनिता, भरत देव साय, मनोज सिंह, पंकज साहू, सुरेश मुंडा, मधु कोइरी, नरेश महतो समेत अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >