विधायक ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शुक्रवार को खलारी प्रखंड क्षेत्र में सीएसआर व डीएमएफटी फंड से संचालित होनेवाली कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

प्रतिनिधि, खलारी.

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शुक्रवार को खलारी प्रखंड क्षेत्र में सीएसआर व डीएमएफटी फंड से संचालित होनेवाली कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. कार्यक्रम के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुटाप में सीएसआर मद से स्वीकृत हैंडवाश यूनिट व डाइनिंग शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इसके अलावा डीएमएफटी मद से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुल्ली में क्लास रूम की मरम्मती, बाथरूम निर्माण, बोरिंग तथा किचन शेड निर्माण कार्य, सीएसआर मद से यूएमएस महावीरनगर में सोलर पावर डीप बोरिंग व डाइनिंग शेड निर्माण कार्य, डीएमएफटी मद से चूरी मध्य पंचायत अंतर्गत रामसूरत यादव के घर के समीप सोलरयुक्त जलमीनार निर्माण कार्य तथा डीएमएफटी मद से धोगी मुहल्ला मोहननगर में डीप बोरिंग सह जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. विधायक ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वच्छता और पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह मिंटू, कई पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

09 खलारी 09, योजनाओं का शिलान्यास करते विधायक सुरेश कुमार बैठा व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >