Ranchi news : नाबालिग लड़का लापता, अपहरण का केस

अपहरण की आशंका जताते हुए सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है

रांची. विद्यानगर रोड नंबर तीन स्थित किराये के मकान में रहने वाले नरेश महतो का 11 वर्षीय भतीजा लापता है. इस संबंध में नरेश महतो ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अज्ञात को आरोपी बनाया है. दर्ज केस के अनुसार, नाबालिग लड़का 12 सितंबर को घर से निकला, लेकिन फिर घर नहीं लौटा. उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. उन्हें शक है कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है. थक हार कर तीन अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज करायी है.

होटल के कमरा से चार लाख के सामान की चोरी, केस दर्ज

रांची. मध्यप्रदेश के राजनगर निवासी रवि कुमार केवट ने डेली मार्केट थाना में केस दर्ज कराया है. इसमें होटल के कमरा से लैपटॉप और कैमरा सहित चार लाख रुपये मूल्य का सामान चाेरी हो जाने का आरोप लगाया है. दर्ज केस में उन्होंने कहा है कि मैं रिकॉर्डिंग से संबंधित काम करता हूं. ऑनलाइन बुकिंग के जरिये मुझे रांची बुलाया गया था और रहने के लिए राधेश्याम गली स्थित नटराज होटल में कमरा बुक कराया गया था. हमारे खाने की व्यवस्था खादगढ़ा बस स्टैंड के पास की गयी थी. लेकिन वहां खाने की कोई व्यवस्था नहीं होने पर वापस होटल पहुंचा, तब होटल का कमरा खुला मिला और सामान की चोरी हो चुकी थी. उन्होंने पुलिस को बताया है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले ने अपना नाम विक्रम सिंह बताया था, इसलिए केस में उसे नामजद आरोपी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >