विधानसभा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खोया आपा, चंद्रवंशी को दी चुनौती, कहा- इस्तीफा दे दूंगा, जानें पूरा मामला

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा नेता रामचंद्र चंद्रवंशी को चुनौती दी कि वे अपने आरोपों को साबित करें या इस्तीफा दे दें. मंत्री ने कहा कि अगर चंद्रवंशी ने अपने आरोप साबित कर दिये, तो वह (मिथिलेश ठाकुर) इस्तीफा दे देंगे.

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को चुनौती तक डे डाली. मंत्री ने यहां तक कह दिया वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. वाकया बृहस्पतिवार को झारखंड विधानसभा में हुआ, जब तारांकित प्रश्न के दौरान रामचंद्र चंद्रवंशी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई पर टेंडर मैनेज करने का आरोप लगाया.

रामचंद्र चंद्रवंशी को दी आरोपों को साबित करने की चुनौती

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के इस आरोप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर बेहद आहत हुए. उन्होंने सदन में आपा खो दिया और पूर्व मंत्री को अपने आरोपों को साबित करने की चुनौती दे डाली. श्री ठाकुर ने कहा कि रामचंद्र चंद्रवंशी जैसे वरिष्ठ नेता को ऐसे अनर्गल आरोप लगाना शोभा नहीं देता.

Also Read: Video: ED ऑफिस में CM हेमंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले-जनता स्वीकार नहीं करेगी तानाशाही रवैया
आरोप साबित हो गये, तो इस्तीफा दे दूंगा : मिथिलेश ठाकुर

श्री ठाकुर ने कहा कि अगर चंद्रवंशी अपने आरोपों को साबित कर देंगे, तो मैं (मिथिलेश ठाकुर) इस्तीफा दे दूंगा. अगर वे (चंद्रवंशी) अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाते हैं, तो वे इस्तीफा देने को तैयार हो जायें. इस पर विपक्षी दलों के विधायक एकजुट हो गये और अपनी-अपनी सीट पर खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया. इस पर झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने उन्हें चुनौती स्वीकार करने के लिए कहा.

भाजपा विधायकों से बोले स्पीकर- मंत्री की चुनौती को स्वीकार करें

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि मंत्री ने आपको चुनौती दी है. उस चुनौती को स्वीकार कीजिए. मैंने सदस्य को अपनी बात रखने का मौका दिया. उन्होंने एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये. जिस मंत्री पर आपने आरोप लगाये, उस मंत्री ने आपको चुनौती दी है. आप उस चुनौती को स्वीकार कीजीए. सदन के काम को बाधित मत कीजिए.

Also Read: झारखंड का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं राज्यपाल? गवर्नर के एटम बम वाले बयान पर बोले मंत्री मिथिलेश ठाकुर
चंद्रवंशी ने मंत्री के भाई पर लगाया टेंडर मैनेज करने का आरोप

दरअसल, रामचंद्र चंद्रवंशी ने आरोप लगाया था कि मिथिलेश ठाकुर के भाई टेंडर मैनेज करने में लिप्त रहे हैं. इसका मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी जी को अपना आरोप साबित करना पड़ेगा कि टेंडर के समय उनका भाई वहां मौजूद था. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि अगर चंद्रवंशी अपना आरोप साबित कर देते हैं, तो वह इस्तीफा दे देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >