रांची, डालटेनगंज का गिरा न्यूनतम तापमान, 15 मार्च को झारखंड के 14 जिलों में वर्षा-वज्रपात का Yellow Alert

रांची में आगामी 15 मार्च तक के मौसम का जो पूर्वानुमान मौसम केंद्र की ओर से जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि 12 मार्च को आसमान साफ रहेगा. 13 और 14 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा. इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 15 मार्च को रांची के आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

झारखंड के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. एक दिन में राजधानी रांची का तापमान 4.8 डिग्री गिर गया, तो अगले ही दिन 5.5 डिग्री बढ़ गया. इसके बाद आसमान में बादल छाये, बूंदाबांदी हुई और फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. 15 मार्च के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. आज यानी शनिवार को भी राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. डालटेनगंज में भी तापमान गिरा है.

झारखंड के इन जिलों में 15 मार्च को होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 मार्च को झारखंड के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है. उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, चतरा और लोहरदगा जिला के साथ-साथ संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले और उससे सटे इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है.

Also Read: धनबाद, बोकारो समेत झारखंड के 6 जिलों में थोड़ी देर में शुरू होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी वज्रपात की चेतावनी
रांची का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री गिरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के कार्यालय प्रमुख और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. यहां अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि पिछले 24 घंटे के दौरान दर्ज की गयी है.

जमशेदपुर के तापमान में हुई वृद्धि

जमशेदपुर की बात करें, तो यहां अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी हुई है. अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री चढ़कर 35.8 डिग्री हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री चढ़कर 18.4 डिग्री हो गया है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रिकॉर्ड किया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के धनबाद समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
रांची में 15 मार्च को फिर होगी बारिश

राजधानी रांची में आगामी 15 मार्च तक के मौसम का जो पूर्वानुमान मौसम केंद्र की ओर से जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि 12 मार्च को आसमान साफ रहेगा. 13 और 14 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा. इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 15 मार्च को रांची के आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा भी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags
IMD

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >