पूर्व मंत्री राजा पीटर के घर से लाखों की चोरी

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर के बुंडू स्थित आवास में लाखों की चोरी हुई है

बुंडू : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर के बुंडू स्थित आवास में लाखों की चोरी हुई है. इस संदर्भ में राजा पीटर की पत्नी आरती देवी ने बुंडू थाना में मामला दर्ज कराया है.

पुलिस छानबीन में जुटी है. आरती देवी ने पुलिस को अपना आवास दिखाते हुए बताया कि घर से सीसीटीवी कैमरा सेट, दो रंगीन टीवी, लैपटॉप, गैस चूल्हा व सिलिंडर, एक साइकिल, दर्जनों बरतन सेट, गाड़ी में लगी दो बैटरी, 100 पीस कंबल सहित अलमीरा तोड़ कर राजनीतिक व गैर राजनीतिक आवश्यक कागजातों की चोरी की गयी है. उन्होंने बताया कि राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनके घर में चोरी करायी गयी है. वर्तमान में घर में कोई नहीं रह रहा था.

यहां राजा पीटर का भतीजा गौतम पातर मुंडा रह कर पढ़ाई कर रहा था. लेकिन लॉकडाउन के कारण वह भी अपने घर चला गया था. मंगलवार को जब गौतम मुंडा अपनी साइकिल व कुछ किताबें लेने आया, तब उसे चोरी की जानकारी मिली. इसकी जानकारी तत्काल उसने अपनी चाची सहित अन्य लोगों को दी. इसके बाद इसकी सूचना बुंडू थाना को दी गयी. राजा पीटर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि यह चोरी करीब 20 दिनों पहले हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >