सहकारिता से जुड़ कर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं ग्रामीण: राकेश चौधरी

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश मंत्री राकेश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

खलारी. खलारी खंड के राय पंचायत सचिवालय में सहकार भारती के तत्वावधान में स्थानीय ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश मंत्री राकेश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर राकेश चौधरी ने सहकारिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकार भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुषंगी संगठन है, जो आर्थिक क्षेत्र में कार्य करता है. उन्होंने बताया कि सहकारिता से जुड़ कर ग्रामीण स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. लघु एवं कुटीर उद्योग, ग्रामीण विकास, श्रमिक, बैंकिंग, उपभोक्ता तथा माइनिंग कोआपरेटिव जैसे क्षेत्रों में कार्य कर क्षेत्र का समग्र विकास संभव है. इससे आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होगा. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सहकारिता क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ ग्रामीण कोआपरेटिव संस्थाओं को मिल सकता है. इसके लिए सहकारी संस्थाओं का विधिवत पंजीकरण आवश्यक है. साथ ही समय-समय पर सरकार एवं सहकार भारती द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं. बैठक में जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश्वर प्रसाद सोनी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन रांची जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया. बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राय पंचायत में शीघ्र ही एक मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव संस्था गठित करने का संकल्प लिया.मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहन झा, रीतेश केसरी, आलोक महतो, तरुण महतो, सचिन कुमार, अजय कुमार, राजू महतो, आनंद कुमार, सुचिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सचिता देवी, मुनिया देवी, सरिता कुमारी, ललिता देवी, सपना कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे. स्थानीय ग्रामीणों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >