Cricket: मारवाड़ी ने योगदा कॉलेज को दी मात, जेएन कॉलेज को मिला वॉकओवर

रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज ने योगदा कॉलेज को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

रांची. रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज ने योगदा कॉलेज को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं जेएन कॉलेज को बिरसा कॉलेज खूंटी के खिलाफ वॉकओवर मिला. बीएस कॉलेज लोहरदगा में मारवाड़ी कॉलेज और योगदा कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए योगदा कॉलेज ने 10 विकेट खोकर 140 रन बनाये. टीम की ओर से आशीष ने 52 रन की पारी खेली. वहीं मारवाड़ी कॉलेज के रोशन ने तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 141 रन बनाकर मुकाबला जीता. टीम की ओर से सर्वेश सिंह ने 50 रन की पारी खेली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >