Uni kabddi: मारवाड़ी कॉलेज, बिरसा कॉलेज खूंटी, बीएस कॉलेज लोहरदगा व बीएन जालान कॉलेज सेमीफाइनल में

रांची विमेंस कॉलेज की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये.

रांची विवि अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट रांची. रांची विमेंस कॉलेज की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये. जिसके बाद मारवाड़ी कॉलेज रांची, बिरसा कॉलेज खूंटी, बीएस कॉलेज लोहरदगा, बीएन जालान कॉलेज सिसई की टीम सेमीफाइनल में पहुंची. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को एक बजे से खेला जायेगा. इससे पहले कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुप्रिया, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ सुरभि साहू व प्रो अनिल उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. प्रतियोगिता के संफल संचालन में ऑफिशियल के रूप में रोहित शर्मा, कुणाल कुश्वाहा, सुमित यादव, आशा बेक, ज्योति, उज्जवल झा, दीपिका कुजूर का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >