ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का शहादत दिवस मना
अमर सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की शहादत दिवस एचइसी सेक्टर थ्री स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक पर रांची जिला क्षत्रिय समाज के ने मनाया
प्रतिनिधि, हटिया.
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के सिपाही विद्रोह के जननायक अमर सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की शहादत दिवस एचइसी सेक्टर थ्री स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक पर रांची जिला क्षत्रिय समाज के ने मनाया. मुख्य अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने चांदनी चौक स्थित शहादत स्मारक पर माल्यार्पण किया. वहीं लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कोई जाति और कोई धर्म नहीं होता है. वे देश के धरोहर हैं. श्री शाहदेव ने झारखंड क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर करने तथा उनके वंशजों को उनका हक और अधिकार देने की मांग की. प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी बड़कागढ़ के ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. कहा कि उनके गढ़ को तोप से उड़ाने के बाद पूरे खानदान को पलायन करना पड़ा. मिताक्षरा कानून के तहत जब उनके पुत्र ठाकुर कपिल नाथ शाहदेव की उम्र 13 वर्ष हो गयी, तब रानी प्रकट हुईं और कोलकाता विलियम फोर्ट में केस दर्ज किया. परंतु रानी को निराशा ही हाथ लगी. मौके पर ठाकुर युगल किशोर शाहदेव, ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, प्रवीर नाथ शाहदेव, आमोद नाथ शाहदेव, प्रमोद नाथ शाहदेव, सुबोध शाहदेव, विभय शाहदेव, सुनील दयाल सिंह, गोपाल सिंह, सूरज शाहदेव, सुनील सिंह हेसल, मुखिया प्रदीप सिंह, राजेशचंद्र साहू, गुप्तेश्वर सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.