सीआइटी में रजत जयंती समारोह जेनेसिस 2026 का आगाज

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल फेस्ट जेनेसिस 2026 का उदघाटन किया. सीआइटी के संस्थापक चेयरमैन डॉ बहादुर सिंह को याद किया गया. प्रो शालिनी सिंह ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला. समारोह में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया. मुख्य अतिथि ने युवाओं को समाज, राज्य और देश के विकास में योगदान देने पर बल दिया. उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर विचार करने की बात कही. कहा कि आज विश्व के सबसे समृद्ध और शक्तिशाली देश भी स्थिर नहीं है. उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत से अपनी प्रतिभा को निखारने व जड़ों और समाज से जुड़े रहने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम को जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख मोतीलाल पिंगुआ व झारखंड इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के चेयरमैन संदीप भगत ने भी संबोधित किया. प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने अतिथियों का स्वागत किया. संचालन डॉ पल्लवी सिंह ने किया. मौके पर उपप्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ देवशरण भगत, दीपक महतो, अमित सिंह, संजय महतो, जितेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह भोक्ता, राजू नायक, अमित सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >