रांची. शहीद पांडेय गणपत राय का 166वां शहादत दिवस रविवार को जिला स्कूल परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मनाया गया. शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति ने श्रद्धांजलि दी. शहीदी गीत व देशभक्ति गीत गाये गये. कविता पाठ भी हुआ. बताया गया कि शहीद पांडेय गणपत राय ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पांडेय फणींद्रनाथ राय पंकज ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ वंदना राय, बीना राय, कनक लता सहाय, डॉ शब्या राय, डॉ संध्या रानी, मेनका राय, डॉ राजेश कुमार लाल, हनी सिन्हा, डॉ राधव शरण, सीबी सहाय, कर्नल बीके सिन्हा आदि शामिल थे.
पांडेय गणपत राय का शहादत दिवस मना
शहीद पांडेय गणपत राय का 166वां शहादत दिवस रविवार को मनाया गया.

Birsa Munda