Ranchi News : माओवादी रविंद्र गंझू की पत्नी गिरफ्तार, भेजी गयी जेल

माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में चंदवा पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया.

रांची/चंदवा. माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में चंदवा पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया. उसे मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लोहरदगा जिले के जोबांग थाना कांड संख्या 33/18 के आलोक में की गयी है. उक्त मामले में ललिता देवी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था. ललिता देवी पूर्व में भी जेल जा चुकी है.

रवींद्र गंझू पर कई मामले हैं दर्ज

रवींद्र गंझू पर झारखंड के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. उस पर पूर्व में कई घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है. जिसकी पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस और एनआइए की ओर से उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >