झारखंड में कई स्टील इंडस्ट्री बंद, ऑर्डर नहीं होने के साथ स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने से हो रही परेशानी

लॉकडाउन के दौरान अनुमति के बाद भी स्टील इंडस्ट्री शुरू करने में कई तरह की परेशानी आ रही है. स्टील इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि आखिर इंडस्ट्री चालू करके क्या फायदा है. बाजार से ऑर्डर नहीं है.

रांची : लॉकडाउन के दौरान अनुमति के बाद भी स्टील इंडस्ट्री शुरू करने में कई तरह की परेशानी आ रही है. स्टील इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि आखिर इंडस्ट्री चालू करके क्या फायदा है. बाजार से ऑर्डर नहीं है. दुकानें बंद हैं, आखिर उत्पादन करके कितना उत्पाद स्टॉक करेंगे. इस कारण झारखंड में सरिया, चैनल, एंगल, पिग आयरन आदि बनानेवाली स्टील इंडस्ट्री चालू नहीं हो पा रही है.

वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित उद्योग भी चालू नहीं हो पा रहे हैं.स्पेयर पार्ट्स और रिपेयरिंग में काफी दिक्कत एक माह से अधिक समय से मशीनें पूरी तरह से बंद हैं. इस कारण कई मशीनें जाम होने के साथ-साथ ऑयल भी सूख गया है. कई दिनों से बंद मशीनों में विभिन्न प्रकार की परेशानी आ रही है. रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स का अधिकांश काम पश्चिम बंगाल के हावड़ा से होता है. यह पूरी तरह से बंद है. इस कारण परेशानी हो रही है.झारखंड में 10 से अधिक सरिया के प्लांट झारखंड में 10 से अधिक सरिया बनानेवाली कंपनियां हैं.

हर माह उत्पादन दो लाख टन से अधिक होता है. यहां से झारखंड के विभिन्न जिले, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, नयी दिल्ली तक माल की सप्लाई होती है. यह पूरी तरह से ठप है.कोटउद्योगों को चालू करने में काफी कठिनाई आ रही है. बाजार बंद होने के अलावा पार्ट्स की काफी दिक्कत हो रही है.- निर्मल झुनझुनवाला, अध्यक्ष, गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चेंबरबाजार पूरी तरह से बंद है. चाह कर भी उत्पादन शुरू नहीं कर पा रहे हैं. मशीनों की रिपेयरिंग, बिजली का फिक्स चार्ज सहित कई तरह की परेशानी है.- गुणवंत सिंह मोंगिया, निदेशक, मोंगिया स्टील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >