Ranchi News : यौन शोषण का आरोपी एनटीपीसी का सीनियर मैनेजर गिरफ्तार

हैदराबाद से रांची पुलिस ने पकड़ा

वरीय संवाददाता, रांची. चुटिया थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उनकी गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस की एक टीम इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची पहुंची थी. मामले में आरोपी के खिलाफ फरवरी में कांके क्षेत्र निवासी महिला ने चुटिया थाना में केस दर्ज कराया था. केस के अनुसंधान के दौरान आरोपी सही पाये जाने पर पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने हैदराबाद गयी थी. पुलिस के अनुसार दर्ज केस में महिला का आरोप था कि वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात प्रेम सिंह के साथ हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गयी. यह दोस्ती धीरे- धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गयी. इसके बाद आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. आरोपी ने महिला को विश्वास में लेने के लिए उसे एक मंदिर में ले जाकर मंगलसूत्र भी पहना दिया और कहा कि हमारी शादी हो गयी है. घटना के बाद आरोपी का तबादला होने की वजह से वह रांची से हैदराबाद चले गये. महिला हैदराबाद भी गयी और उस पर साथ रहने का दबाव बनाया. चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के अनुसार आरोपी हैदराबाद जिला के सिकंदराबाद में एनटीपीसी में पदस्थापित थे. इधर, जेल जाने से पहले पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की. लेकिन उन्होंने केस में लगाये गये आरोप से इनकार किया है. कहा कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए फंसाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >