बिहार के बैंक लूट का अपराधी बरियातू से गिरफ्तार

बिहार के नालंदा जिला में ग्रामीण बैंक से 2.50 लाख रुपये लूटने के आरोपी शशि पासवान को बरियातू के चिरौंदी स्थित प्रह्लाद इनक्लेव करतार हाइटस से गिरफ्तार किया गया है.

रांची : बिहार के नालंदा जिला में ग्रामीण बैंक से 2.50 लाख रुपये लूटने के आरोपी शशि पासवान को बरियातू के चिरौंदी स्थित प्रह्लाद इनक्लेव करतार हाइटस से गिरफ्तार किया गया है. नालंदा जिला के राजगीर थाना क्षेत्र के देना बैंक, केनरा बैंक सहित कई बैंक लूटकांड में शामिल शशि पासवान बिहार में एक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले का पुत्र है. केनरा बैंक में दो साल पहले 36 लाख की लूट हुई थी. उसमें भी शशि पासवान शामिल था. नालंदा पुलिस को सूचना मिली थी कि शशि पासवान रांची में छिप कल्रह रहा है. इसी सूचना पर पुलिस रांची पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले गयी. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी जहानाबाद के एक बड़े अपराधी का गुर्गा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >