लातेहार के व्यवसायी से 2.7 करोड़ ठगने का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

लातेहार के चंदवा निवासी व्यवसायी से 2.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में एक आरोपी अभिषेक बेरा (26) को गिरफ्तार किया गया है.

रांची. लातेहार के चंदवा निवासी व्यवसायी से 2.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में एक आरोपी अभिषेक बेरा (26) को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया. उसे सीआइडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से पकड़ा है. आरोपी उत्तर 24 परगना के थाना घोला अंतर्गत मुरागच्छा (सीटी), जगबेरिया का रहनेवाला है. आरोपी के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल, तीन सिम और पांच डेबिट कार्ड समेत कागजात बरामद हुए हैं.

साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी

व्यवसायी ने 16 दिसंबर 2025 को रांची स्थित सीआइडी के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत की थी. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के खाते में करीब 40 लाख रुपये फ्रीज कराये गये है.

आरोपी को भेजा गया जेल

वित्तीय फर्जी संस्थाओं के नाम पर नकली इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग ऐप पर फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस के माध्यम से ठगी की गयी. प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया. बताया जाता है कि आरोपियों ने पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा, जहां आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर भेजे जा रहे थे. इसमें नकली मुनाफा दिखाया गया. इसी के झांसे में आकर पीड़ित ने बैंक खातों में लगभग 2.07 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये. व्यवसायी ने अपने अलावा परिजन और दोस्तों के पैसों का भी निवेश किया था.

————————साइबर अपराध से बचें, बरतें सावधानी- व्हाट्सएप, टेलीग्राम और गूगल एड के माध्यम से भेजे जानेवाले इन्वेस्टमेंट ऑफर से संबंधित विज्ञापन के लिंक पर क्लिक नहीं करें- लिंक के माध्यम से किसी वेब पोर्टल या एप्लीकेशन पर रजिस्टर्ड नहीं करें.

– इन्वेस्टमेंट के नाम पर व्हाट्सएप और टेलीग्राम से मिलनेवाले बैंक अकाउंट और यूपीआइ आइडी में पैसे जमा नहीं करें.

– इन्वेस्टमेंट के लिए सरकार की ओर से अधिकृत एप्लीकेशन पर ही निवेश करें. निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें.

– यदि आप किसी फ्रॉड के शिकार हो गये हैं, तो इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930 या वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in पर करें. इसकी लिखित शिकायत नजदीकी थाना या साइबर सेल या साइबर थाना में करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat gopal jha

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >