Ranchi News : सभी शहरों को बनायें स्मार्ट : सुदिव्य कुमार

रांची शहर में प्रवेश करनेवाली सड़कों का होगा चौड़ीकरण

विशेष संवाददाता, रांची. राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य शहरों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी शहरों को स्मार्ट बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी शहरों का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप किया जाये. जिसमें शहर से सटे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाये ताकि भविष्य में नगरीय विकास की दिशा में कोई बाधा न आये. उन्होंने कहा कि टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाना आवश्यक है. वह मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. पेयजल योजनाओं पर हो देरी : बैठक के दौरान मंत्री ने पेयजलापूर्ति एवं सेप्टेज प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कार्य स्थल पर ऑन स्पॉट किया जाये. इसमें विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, सुडा निदेशक अमित कुमार, डीएमए निदेशक सत्येन्द्र कुमार, विभाग की अपर सचिव ज्योत्सना सिंह, संयुक्त सचिव दीपक दूबे, रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, जुडको के तकनीकी और प्रशासनिक प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में मंत्री द्वारा दिये गये प्रमुख निर्देश – प्रधानमंत्री आवास योजना में भूमि की अनुपलब्धता की समस्या के समाधान हेतु मुख्य सचिव स्तर पर स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित कर समाधान निकाला जायेगा. – रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर प्रदेश के बड़े शहरों में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट मॉडल अपनाते हुए क्षेत्रीय विकास किया जायेगा. इसके लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जायेगी.डीसी से भूमि चिन्हित करने का निर्देश दें. – नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार हेतु प्रत्येक होल्डिंग का ड्रोन सर्वे कराकर प्रभावी रूप से प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह किया जायेगा. – राजधानी रांची में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा. साथ ही, शहर के सभी प्रमुख मार्गों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण किया जाये. – निर्माणाधीन रविंद्र भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर रविंद्र जयंती के अवसर पर उदघाटन किया जायेगा. सात मई का डेडलाइन फिक्स है. – स्वयं सहायता समूह के साथ परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आवश्यक तैयारी करने व तिथि निर्धारित करें. – दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी ) अंतर्गत अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >