Hemant Soren Gift: कब मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की राशि? एक बार में मिलेंगे 5 हजार रुपये

Maiya Samman Yojana Jharkhand: मंईयां सम्मान योजना की राशि फरवरी के अंतिम सप्ताह में बकाया राशि के साथ मिलेगी. सभी जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया चलने की वजह से ये राशि अब तक लोगों को नहीं मिल सकी है.

रांची : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जनवरी माह की राशि अभी तक नहीं मिली है. लाभुक बड़ी बेसब्री से इस राशि का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप इस योजना के लाभुक हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं. हालांकि आधिकारिक तौर इसकी जानकारी तो अभी तक सामने नहीं है. लेकिन जानकारी के मुताबिक जल्द ही इसकी राशि लोगों के खाते में आ सकती है. जानकारी मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह में 2500 रुपये लोगों के खाते में आ सकते हैं.

सभी जिलों में चल रही है सत्यापन की प्रक्रिया

अभी सभी जिलों में आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान लगातार कई गड़बड़ियां भी सामने आयी हैं. जिलों में आवेदन के सत्यापन और आधार से बैंक खाता जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से लाभुकों को जनवरी की राशि नहीं मिल पायी है. इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही लाभुकों को एक साथ दो माह की राशि मिलेगी. यानी कि अगर इस माह पैसे मिलते हैं तो लाभुकों को एक साथ दो माह की राशि यानी कि 2500 रुपये दिये जायेंगे.

झारखंड की सभी खबरें यहां पढ़ें

मार्च तक बढ़ सकता है आधार से बैंक खाता जोड़ने का समय

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दिसंबर माह में आधार से बैंक खाता को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी थी. लेकिन कुछ कारणवश कई लोग इसे अब तक पूरा नहीं कर पाये हैं, खबर है कि अब सरकार इसके लिए 31 मार्च तक समय दे सकती है. इसका प्रस्ताव कैबिनेट से 18 फरवरी को होने वाली बैठक में पारित हो सकता है. इस योजना के तहत राज्यभर में 67.60 लाख आवेदन जमा हुए हैं. दिसंबर माह की राशि 56 लाख से अधिक लाभुकों को दी गयी थी.

Also Read: बीजेपी नेता ने JPSC चेयरमैन की नियुक्ति करने पर CM हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा- छात्रों की मेहनत रंग लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >