करमा पर हेमंत सोरेन सरकार की 3.78 लाख से अधिक महिलाओं को सौगात, खाते में आए मंईयां सम्मान योजना के पैसे
Maiya Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने करमा पर्व के मौके पर महिलाओं को विशेष उपहार के रूप में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की सम्मान राशि दी है. इस योजना के तहत रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के बैंक खातों में 94.66 करोड़ रुपये की राशि का आधार आधारित भुगतान किया गया है. हर लाभुक महिला को प्रति माह 2,500 रुपये की राशि दी जाती है.
Maiya Samman Yojana: रांची-करमा पर्व के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं को विशेष उपहार के रूप में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की सम्मान राशि भेज दी है. इस योजना के तहत रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के बैंक खातों में 94.66 करोड़ रुपये की राशि का आधार आधारित भुगतान किया गया है. योजना के तहत हर लाभुक महिला को प्रति माह 2,500 रुपये की राशि दी जाती है.
अगस्त महीने के मिले पैसे
अगस्त माह में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि (2500 रुपये) हस्तांतरित की गयी है-
- अनगड़ा – 16687
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 11925
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 8493
- बेड़ो – 20672
- बुण्डू – 8521
- बुण्डू नगर पंचायत – 3454
- बुढ़मू – 17699
- चान्हो – 19772
- हेहल शहरी क्षेत्र – 15006
- ईटकी – 10471
- कांके – 31487
- कांके शहरी क्षेत्र – 1231
- खलारी – 9604
- लापुंग – 11257
- माण्डर – 23234
- नगड़ी – 17374
- नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7270
- नामकुम – 17524
- नामकुम शहरी क्षेत्र – 7627
- ओरमांझी – 18270
- राहे – 9577
- रातू – 18630
- सिल्ली – 21234
- सोनाहातू – 12932
- तमाड़ – 18486
- सदर शहरी क्षेत्र – 20204
करमा पर्व पर योजना की सौगात से नई ऊर्जा-डीसी
रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि करमा पर्व पर इस सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा. उन्होंने कहा कि रांची जिला में लाभुकों के खातों में राशि का समय पर और पारदर्शी तरीके से हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है.
ये भी पढ़ें: झारखंड का संस्कृत स्कूल, जहां मिड-डे-मील के लिए नहीं खरीदी जातीं सब्जियां, टीचर ने ऐसे बदल दी तस्वीर
ये भी पढ़ें: झारखंड के रामगढ़ में कार से 51 लाख रुपए बरामद, आयकर विभाग की टीम ने की कैश की गिनती
