28 फरवरी 2025 को आपके यहां कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें रेट

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 28 February 2025: झारखंड में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर आज कितने में मिल रहा है? आज आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें.

By Mithilesh Jha | February 28, 2025 5:47 AM

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 28 February 2025: फरवरी महीने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2025 को झारखंड में 14.2 किलो का सिलेंडर कितने में मिल रहा है? आज सबसे सस्ता सिलेंडर कहां बिक रहा है? सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज कहां मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको बतायेंगे. 28 फरवरी 2025 को पूर्वी सिंहभूम में सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. यहां एक 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 842.50 रुपए है. हजारीबाग और कोडरमा में अगर आप इसी सिलेंडर की डिलीवरी लेंगे, तो आपको 862 रुपए देने पड़ेंगे. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट पर उपलब्ध एलपीजी सिलेंडर की दरों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि 28 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची में 14 किलो का सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल रहा है. बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में भी 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत इतनी ही है. अगर बात पश्चिमी सिंहभूम की करें, तो यहां आपको 852 रुपए में एलपीजी सिलेंडर आज मिल जायेगा. यही सिलेंडर सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए में और चतरा जिले में 859.50 रुपए में मिलेगा. 28 फरवरी 2025 को झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें एक-एक जिले का रेट चार्ट.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

आपके शहर में आज क्या है एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची860.50 रुपए
जमशेदपुर842.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
बोकारो860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
पलामू860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
चाईबासा852.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
स्रोत : इंडियन ऑयल

14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने लीटर का होता है?

प्रत्येक 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर में मौजूद तरल की मात्रा क्या है? एलपीजी (प्रोपेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.96 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 27.832 लीटर. एलपीजी (ब्यूटेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.724 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 24.48 लीटर.

14 किलो का गैस सिलेंडर कितने रुपए का है?

घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए है.

450 का गैस सिलेंडर कब से मिलेगा?

झारखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव में ऐलान किया था कि प्रदेश के लोगों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिये जायेंगे. अभी तक इस योजना का क्रियान्वयन हुआ नहीं है.

14 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का है?

27 फरवरी 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए है. झारखंड के अलग-अलग शहरों और जिलों में इसकी कीमत अलग-अलग है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां देश भर में गैस सिलेंडर की कीमतें तय करतीं हैं. कीमतों में बदलाव वैश्विक तेल बाजार के उतार-चढ़ाव और स्थानीय करों (टैक्सेज) पर निर्भर है.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के निर्णय को पंख लगा रहा सीएसआइआर-एनएमएल

रेलवे, आर्मी और एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.