7 अप्रैल को पेट्रोलियम मंत्री ने रसोई में लगा दी ‘आग’, 50 रुपए महंगा हुआ गैस, आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें

LPG Cylinder Price Hike: 7 अप्रैल को पेट्रोलियम मंत्री ने महिलाओं को तगड़ा झटका दिया. रसोई में ‘आग’ ही लगा दी. एक झटके में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी. 10 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभुकों को भी नहीं बख्शा. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया.

LPG Cylinder Price Hike : पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़ा दी है. 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 7 अप्रैल (सोमवार) से 50 रुपए महंगा हो गया. बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू कर दी गयी है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह के पहले दिन सोमवार 7 अप्रैल 2025 को राजधानी नयी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. इसके साथ ही झारखंड समेत पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गयीं. इस फैसले से उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभुक भी प्रभावित होंगे. उनको भी एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें देनी होंगी. हालांकि, उनके खाते में पहले की तरह 300 रुपए की सब्सिडी आती रहेगी. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की सब्सिडी में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है. अब तक झारखंड की राजधानी रांची में एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल रहे थे. अब इसकी कीमत बढ़कर 910.50 रुपए हो जायेगी. हरदीप सिंह पुरी की इस घोषणा का असर झारखंड समेत देश के 19 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ता पर होगा. अब आज ही जान लीजिए कि 8 अप्रैल 2025 को आपको 14. किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपके शहर में कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची910.50 रुपए
जमशेदपुर892.50 रुपए
धनबाद910.50 रुपए
बोकारो910.50 रुपए
गिरिडीह910.50 रुपए
देवघर910.50 रुपए
दुमका910.50 रुपए
हजारीबाग912.00 रुपए
कोडरमा912.00 रुपए
पलामू910.50 रुपए
चतरा909.50 रुपए
जामताड़ा910.50 रुपए
गढ़वा910.50 रुपए
गोड्डा910.50 रुपए
गुमला910.50 रुपए
खूंटी910.50 रुपए
चाईबासा902.00 रुपए
लातेहार910.50 रुपए
लोहरदगा910.50 रुपए
पाकुड़910.50 रुपए
रामगढ़912.00 रुपए
साहिबगंज910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां892.50 रुपए
सिमडेगा910.50 रुपए
Source : Indian Oil Corporation Ltd

इसे भी पढ़ें

7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

रिम्स की दवाएं भेजी जा रहीं बाहर! सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़

Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >