Liquor Shop : कुछ शराब महंगी, तो कुछ सस्ती होगी, जानें झारखंड का हाल

Liquor Shop : एक सितंबर से शराब का कारोबार निजी हाथों में होगा. 1343 दुकानों की लॉटरी हुई. जानें यहां खास बातें.

Liquor Shop : झारखंड में एक सितंबर से नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब की बिक्री होगी. इसके लिए शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में दुकानों की बंदोबस्ती के लिए लॉटरी हुई. नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब का कारोबार अब निजी हाथों के माध्यम से होगा.

बताया जाता है कि लॉटरी प्रक्रिया से विभाग को लगभग 40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. जानकारी के अनुसार, राज्य में नयी उत्पाद नीति के तहत कुल 1343 दुकानों का संचालन किया जायेगा. इसमें 1184 कंपोजिट व 159 देसी शराब की दुकानें शामिल हैं. कंपोजिट दुकानों में देसी व विदेशी दोनों शराब की बिक्री होगी. जबकि, देसी दुकान में केवल देसी शराब ही मिलेगी. राजधानी रांची में सबसे अधिक 150 शराब की दुकानें हैं. शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया में झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश के शराब कारोबारी भी शामिल हुए.

कुछ शराब महंगी, तो कुछ सस्ती होगी

बताया गया कि नयी उत्पाद नीति के तहत शराब पर लगाने वाले वैट को कम किया गया है. वहीं, एक्साइज ड्यूटी व ट्रांसपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गयी है. ऐसे में कुछ पॉपुलर ब्रांड की शराब 10 से 20 रुपये तक महंगी हो सकती है. वहीं, विदेशों में निर्मित शराब पहले की तुलना में सस्ती होगी.

रामगढ़ की 42 शराब दुकानों की ई-लॉटरी से हुई बंदोबस्ती

रामगढ़ भर की शराब दुकानों की लाइसेंस प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. कुल 42 दुकानों की लाइसेंस प्रक्रिया के लिए 12 समूह बनाये गये थे. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया गया था. जिला प्रशासन को 178 आवेदन प्राप्त हुए थे. शुक्रवार को ई-लॉटरी के माध्यम से समूहवार दुकानों की बंदोबस्ती की गयी. एक सितंबर से चयनित प्राइवेट लाइसेंसधारियों द्वारा जिले में शराब की बिक्री शुरू की जायेगी. समूहवार प्राप्त आवेदन के ग्रुप एक में 30 आवेदन, ग्रुप दो में नौ, ग्रुप तीन में 14, ग्रुप चार में 24, ग्रुप पांच में आठ, ग्रुप छह में दो, ग्रुप सात में छह, ग्रुप आठ में 16, ग्रुप नौ में 28, ग्रुप दस में 16, ग्रुप 11 में 13 तथा ग्रुप 12 में 12 आवेदन प्राप्त हुए थे. 12 समूहों के अंतर्गत 42 दुकानों के लिए 178 आवेदन प्राप्त हुए थे.

गुमला में 57 करोड़ में हुई शराब दुकानों की बंदोबस्ती

झारखंड सरकार की नयी शराब नियमावली के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को लॉटरी ड्रॉ के तहत पूरे जिले के सरकारी शराब दुकानों की बंदोबस्ती हुई. यह बंदोबस्ती 57 करोड़ रुपये में हुई है. यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि इस बंदोबस्ती में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी. यह बंदोबस्ती इस वर्ष से लेकर अगले पांच वर्ष तक की हुई है. उन्होंने बताया कि गुमला जिले के लिए कुल 89 आवेदन आये थे, जिसमें लाॅटरी ड्रॉ के तहत पांच ग्रुप का चयन किया गया है, जिन्हें पूरे जिले में तीन-तीन दुकानों को संचालित करने का दायित्व सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >