चौक-चौराहे होंगे लेफ्ट फ्री, रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का ये है प्लान

झारखंड की राजधानी रांंची के चौक-चौराहों पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की पहल शुरू कर दी गयी है. इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से सभी चौक-चौराहों को लेफ्ट फ्री बनाया जायेगा. इसके लिए ऐसी व्यवस्था की जायेगी कि जिन वाहनों को बायीं ओर टर्न लेना है, उन्हें रेड लाइट पर रुकना न पड़े और लेफ्ट लेन (बायीं ओर के लेन में) से सीधे आगे बढ़ जायें. इस संबंध में नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे के समक्ष कंसल्टेंट ने शनिवार (20 जून, 2020) को अपना प्रेजेंटेशन दिया.

रांची : झारखंड की राजधानी रांंची के चौक-चौराहों पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की पहल शुरू कर दी गयी है. इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से सभी चौक-चौराहों को लेफ्ट फ्री बनाया जायेगा. इसके लिए ऐसी व्यवस्था की जायेगी कि जिन वाहनों को बायीं ओर टर्न लेना है, उन्हें रेड लाइट पर रुकना न पड़े और लेफ्ट लेन (बायीं ओर के लेन में) से सीधे आगे बढ़ जायें. इस संबंध में नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे के समक्ष कंसल्टेंट ने शनिवार (20 जून, 2020) को अपना प्रेजेंटेशन दिया.

सचिव को बताया गया कि चौराहों पर आइलैंड बनाकर लेफ्ट फ्री जोन तैयार किया जायेगा. साथ ही सिग्नल के माध्यम से लेफ्ट टर्न और सीधे मार्ग को दर्शाया जायेगा. इसके लिए चौक का चौड़ीकरण किया जायेगा. बस स्टॉप, ऑटो स्टैंड, दो एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग, फुटपाथ और ट्रैफिक सिग्नल के अलावा वेंडर जोन का भी निर्माण किया जायेगा.

प्रेजेंटेशन के बाद सचिव श्री चौबे ने परामर्शी और जुडको के अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का क्रियान्वयन चरणबद्ध ढंग से कराया जाये, ताकि योजनाएं निश्चित रूप से धरातल पर उतर सकें. सचिव ने परामर्शी आकार अभिनव को निर्देश दिया कि प्रथम चरण के तहत भारत माता (मुक्तिधाम ), सहजानंद, जज कॉलोनी (न्यू मार्केट से आगे) और करमटोली चौक के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करें.

Also Read: खलारी में 2 महिला कोरोना पॉजिटिव मिली, दिल्ली से लौटी महिला में नहीं था कोई लक्षण

इसके साथ ही सचिव ने निर्देश दिया कि दूसरे चरण के लिए अरगोड़ा, एजी मोड़, एलपीएन शाहदेव (पुराना हॉट लिप्स) और मेन रोड में हाइ स्ट्रीट मॉल जंक्शन का विस्तृत सर्वे करते हुए जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करें. उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों पर हर हाल में बायां मुक्त (लेफ्ट फ्री) सुगम यातायात की व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही वर्तमान यातायात संचालन को तकनीकी रूप से विकसित किया जाये, ताकि चौराहों पर वाहनों का परिचालन सुरक्षित एवं सुगम हो.

बैठक में रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश नंदकेयोलियार, जुडको के महाप्रबंधक (परिवहन) वीरेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक अखिलेश कुमार, परियोजना प्रबंधक शितांशु वैभव एवं परामर्शी आकार अभिनव के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Also Read: बोकारो में अपराधियों ने घर में फेंका गुड़िया बम, बच्चे ने आम समझ उठाया, बाल-बाल बचा परिवार आगे के चरणों में विकसित होने वाले चौक

बिरसा मुंडा, हिनू, अरगोड़ा थाना, गाड़ीखाना, हरमू, राजभवन मोड़, सेटेलाइट कॉलोनी, शनि मंदिर, कचहरी, जेल चौक, डंगराटोली, आरपीएस, मेडिकल, मछली घर, एसएसपी आवास, बड़गाईं बूटी मोड़ (शिवाजी चौक) और हिलव्यू चौक.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >