रांची में लोहरदगा के लक्ष्मण ने रिम्स में दे दी जान, बंगाल की युवती ने होटल की छत से लगायी छलांग

झारखंड की राजधानी रांची में दो लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की. इनमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुरुष है और दूसरी महिला. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में लोहरदगा निवासी लक्ष्मण कुमार ने तीसरे तल्ले से कूदकर जान दे दी.

झारखंड की राजधानी रांची में दो लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की. इनमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुरुष है और दूसरी महिला. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में लोहरदगा निवासी लक्ष्मण कुमार ने तीसरे तल्ले से कूदकर जान दे दी. उधर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक होटल में ठहरी कोलकाता की युवती ने छत से छलांग लगा दी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिम्स में तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या

रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग (डी-वन वार्ड) में भर्ती लोहरदगा निवासी लक्ष्मण कुमार ने रविवार की देर रात करीब एक बजे रिम्स के तीसरे तल्ला से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि वह खिड़की से कूद गया. तीसरे तल्ला से गिरने के कारण उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गयी. लोगों ने इसकी सूचना गार्ड्स को दी.

होमगार्ड और सैफ के जवानों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया

सूचना मिलने पर रिम्स के होमगार्ड्स और सैफ के जवानों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मरीज 19 मई की रात को न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ अनिल कुमार की यूनिट में भर्ती हुआ था. सिर में चोट लगने के कारण खून का थक्का जमा हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था.

ट्रॉमा की वजह से स्ट्रेस में आ जाते हैं मरीज : डॉ सीबी सहाय

वहीं, विभागध्यक्ष डॉ सीबी सहाय ने बताया कि मरीज की स्थिति उतनी खराब नहीं थी कि सर्जरी करनी पड़े. दवाएं दी जा रहीं थीं. ट्रॉमा के कारण मरीज कई बार स्ट्रेस में आ जाते हैं और इस तरह का कदम उठा लेते हैं. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश- रिम्स में 28 मरीजों की मौत के केस में जांच कमेटी गठित करे सरकार, जानें पूरा मामला

नशे में धुत युवती ने होटल की छत से लगायी छलांग

उधर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बंगाल की एक युवती ने होटल शुभम की छत से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल स्थिति में उसे राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवती का नाम पूजा बताया जा रहा है. उसके बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस ने बताया है कि जिस वक्त उसने छलांग लगायी, वह नशे में धुत थी. चूंकि उसकी स्थिति गंभीर है, उससे पूछताछ नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >