Ranchi News : बोकारो वन भूमि घोटाला : किंगपिन इजहार हुसैन व अख्तर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

सीआइडी ने किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

रांची/बोकारो. सीआइडी ने किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. चास स्थित तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में यह बड़ी कार्रवाई है. सीआइडी की टीम ने सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के उकरीद स्थित घर से घोटाले के आरोपी इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद सीआइडी की टीम दोनों को रांची लेकर आयी. यहां दोनों को रांची के सिविल कोर्ट स्थित सीआइडी कोर्ट में पेश किया गया. जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया. इस मामले की जांच इडी भी कर रही है. मामले में इडी ने झारखंड और बिहार में 16 ठिकानों पर पूर्व में छापेमारी की थी. यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है. कोर्ट ने राज्य सरकार से जमीन के मूल दस्तावेज का रिकॉर्ड मांगा है.

फर्जी दस्तावेज के सहारे 103 एकड़ से ज्यादा वन भूमि बेची

तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ से ज्यादा वन भूमि फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी गयी. आरोप है कि इसमें भू-माफिया, अंचल कर्मी और बोकारो स्टील प्लांट के अफसरों की मिलीभगत है. यह जमीन बोकारो स्टील प्लांट ने वन विभाग को लौटायी थी. सीआइडी ने बोकारो के सेक्टर-12 थाना में दर्ज कांड संख्या-32/2024 को टेकओवर कर जांच शुरू की थी. वन विभाग की जमीन माफिया द्वारा बेचे जाने का मामला सामने आने के बाद बोकारो वन प्रमंडल के प्रभारी वनपाल सह वन रक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने सेक्टर-12 थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >