युवक को मारकर अधमरा किया

कोकर शिव मंदिर मोड़ के पास की घटना

रांची. सदर थाना क्षेत्र के कोकर शिव मंदिर मोड़ के पास दुकान लगाने वाले युवक को बदमाशों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया. घटना शुक्रवार रात की है. जब मामले में राहगीरों ने हस्तक्षेप किया और हमला करने वाले युवकों को खदेड़ना शुरू किया, तब हमलावर वहां से भाग निकले. इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. घायल युवक अपने बारे में कुछ भी बता नहीं पा रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार घायल युवक शिव मंदिर मोड़ के पास दुकान लगाता है. उसके पास तीन-चार युवक रात में पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे. विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष के युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >