डकरा. डकरा में केन्द्रीय विद्यालय खुलते ही केन्द्रीय विद्यालय का खेल मैदान स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया है. यही नहीं यहां माॅर्निंग-इवनिंग वाॅकर को भी कह दिया गया है कि वे कहीं और जाकर वाॅक करें. इस मामले को लेकर सीसीएल ऑफिसर्स काॅलोनी में रहनेवाले लोग खास कर महिलाएं एवं स्थानीय खिलाड़ी परेशान हैं. इस संबंध में खलारी क्रिकेट एकेडमी के संचालक राम कुमार और वुशू प्रशिक्षक रजी अहमद ने बताया कि वे लोग पिछले बीस साल से यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. इसके लिए यहां पूरा सेटअप तैयार कर रखा है जैसे क्रिकेट का कंक्रीट पिच जिस पर बरसात के मौसम में भी नेट पर खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, वहीं वुशू खिलाड़ियों के हिसाब से यहां ग्राउंड तैयार किया गया है. अचानक विद्यालय प्रबंधन ने ग्राउंड को बंद कर दिया है. विद्यालय के प्राचार्य से बात करने पर कहा गया कि दिल्ली से आदेश लेकर आइए तब ग्राउंड पर जाने देंगे. इसकी जानकारी एनके प्रबंधन को दी गयी, तो कहा गया कि हम लोग परिसर विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिये हैं, तो इस पर वहीं निर्णय लेंगे.
आमलोगों के लिए बंद किया गया केंद्रीय विद्यालय का खेल मैदान, लोग नाराज
डकरा में केंद्रीय विद्यालय का खेल मैदान आम लोगों और खिलाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।

09 डकरा 01 बंद मुख्य द्वार | Prabhat Khabar Network