रांची में करम पर्व लोक धरोहर प्रतियोगिता शुरू, गीत-नृत्य से लेकर पारंपरिक वाद्यों का होगा ऑडियो-वीडियो डॉक्यूमेंटेशन

रांची में करम पर्व लोक धरोहर प्रतियोगिता शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और प्राचीन करम गीतों का संरक्षण करना है. पुरस्कार राशि और अंतिम तिथि जानें.

रांची. मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन सभागार में करम पर्व लोक धरोहर प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. इसका आयोजन आदि संस्कृति मंच की लोक धरोहर परियोजना की ओर से किया जा रहा है. प्रतियोगिता का उद्देश्य जनजातीय समुदाय और लोक संस्कृति से जुड़े प्राचीन करम गीतों, देवलोक कथाओं, पारंपरिक वाद्यों, करम धुनों, नृत्य अनुष्ठानों और मौखिक परंपराओं का संरक्षण करना तथा उनका ऑडियो-वीडियो डॉक्यूमेंटेशन करना है.

कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद, आदि संस्कृति मंच के धीरेंद्र कुमार और समाजसेवी रूपम झा मौजूद थे. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये निर्धारित किया गया है.

प्रतियोगिता के लिए वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर निर्धारित की गयी है. चयन और समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 अक्तूबर को राज्यस्तरीय समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen Kumar Munda

प्रवीण कुमार मुंडा प्रभात खबर में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता में उनका करीब 23 सालों का अनुभव है. वे 2003 में प्रभात खबर से जुड़े थे. वे झारखंड के आदिवासी समुदाय के भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति सहित जीवन के अन्य पहलुओं की खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा झारखंड के मिशनरी संस्थाओं की रिपोर्टिंग का भी सालों का अनुभव है. कई मंचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.साल 2021 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (मुख्यमंत्री कार्यालय) में एक साल तक काम कर चुके हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >