मांदर की थाप पर देर रात तक झूमी रांची, करम डाली की पूजा कर महिलाओं ने मनाया करम पर्व

रांची में भादो एकादशी पर धूमधाम से मनाई गई करम पूजा. युवतियों-महिलाओं ने करम गीतों पर देर रात तक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया. शहर के कई इलाकों में रहा उत्सव का माहौल.

रांची. भादो की एकादशी के अवसर पर मंगलवार को राजधानी रांची में पारंपरिक विधि-विधान के साथ करम पूजा हुई. शहर के विभिन्न इलाकों में करम डाली की पूजा की गयी. पूजा के बाद युवतियों और महिलाओं ने कान पर जावा का फूल खोंसा और करम गीतों पर देर रात तक नृत्य किया.

मोरहाबादी स्थित आदिवासी छात्रावास में करम पूजा को लेकर खासा उत्साह रहा. वहीं, सहजानंद चौक के पास हरमू सरना समिति की ओर से की गयी विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रही. करमटोली स्थित छोटानागपुर ब्लू क्लब की ओर से भी आकर्षक सजावट की गयी थी.

वीर बिरसा नगर करम पूजा समिति की ओर से भी करम पर्व धूमधाम से मनाया गया. समिति के अध्यक्ष मोनू लकड़ा समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में योगदान दिया. हरमू स्थित टोंगरी टोली, कडरू पुलटोली, कुम्हारटोली, न्यू गार्डेन सिरमटोली, टुंकीटोली, कोकर, बरियातू, हेहल, बूटीमोड़ और मोरहाबादी समेत शहर के कई इलाकों में करम उत्सव की धूम रही.

पूजा-अर्चना के बाद करम गीतों की प्रस्तुति हुई. मांदर की थाप पर लोग पारंपरिक नृत्य में शामिल हुए और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen Kumar Munda

प्रवीण कुमार मुंडा प्रभात खबर में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता में उनका करीब 23 सालों का अनुभव है. वे 2003 में प्रभात खबर से जुड़े थे. वे झारखंड के आदिवासी समुदाय के भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति सहित जीवन के अन्य पहलुओं की खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा झारखंड के मिशनरी संस्थाओं की रिपोर्टिंग का भी सालों का अनुभव है. कई मंचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.साल 2021 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (मुख्यमंत्री कार्यालय) में एक साल तक काम कर चुके हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >