ओरमांझी से लापता बच्चा कन्हैया कोडरमा में मिला

रांची के ओरमांझी स्थित सिलदिरी शंकर घाट से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार (पिता-अर्जुन साव) को 62वें दिन खोज लिया गया.

रांची/ कोडरमा : रांची के ओरमांझी स्थित सिलदिरी शंकर घाट से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार (पिता-अर्जुन साव) को 62वें दिन खोज लिया गया. उसे कोडरमा जिले के चंदवारा स्थित उरवां के पास से पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया. वह करीब डेढ़ माह से उरवां जवाहर घाट में राजा फिश नामक मछली दुकान के आसपास रह रहा था. मछली विक्रेता की सूचना के बाद चंदवारा पुलिस ने कन्हैया को बरामद किया. रांची लाने के बाद उसे माता-पिता से मिलवाया गया.

रांची से हाजीपुर चला गया था

पुलिस को कन्हैया ने बताया कि वह रांची से हाजीपुर (बिहार) स्थित अपनी नानी के घर चला गया था. उसका मूल घर हाजीपुर से कुछ दूरी पर भगवानपुर थाना क्षेत्र में है. कन्हैया ने बताया कि उसने हाजीपुर से रांची आने के लिए बस पकड़ी, लेकिन पास में मात्र 200 रुपये रहने के कारण बसवाले ने उसे उरवां के आगे पुल पर उतार दिया. उसके बाद वह पैदल चलकर मछली दुकान के पास पहुंचा और तब से वहीं रह रहा था.

कोडरमा पुलिस ने ओरमांझी थाना को सूचना दी

बच्चा मिलने के बाद कोडरमा पुलिस ने रांची के ओरमांझी थाना को इसकी सूचना दी. यहां से एसआइ चंद्रदेव सिंह चंदवारा थाना पहुंचे और कन्हैया को अपने साथ ले आये. बच्चे को रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के पास ले जाया गया. एसपी ने बताया कि कन्हैया 22 नवंबर को अपने नानी के घर चला गया था. वहां से वापसी के क्रम में उसे बस से कोडरमा में उतारा गया था. इसके बाद वह मछली दुकान पर काम करने लगा था. जब लोग उससे पूछते थे कि घर कहां है, तो वह हाजीपुर बताता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >