कल्पना सोरेन ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.

रांची. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि संविधान हमारी ताकत है. संविधान हमारा स्वाभिमान है. बाबा साहेब देश को संविधान रूपी महान ग्रंथ देनेवाले संविधान निर्माता और सामाजिक समता व न्याय के पुरोधा थे. संविधान और हमारे वीर पुरुषों के संघर्ष की ताकत है कि हम तानाशाही ताकतों के सामने न कभी झुके हैं और न कभी झुकेंगे. तानाशाही ताकतों की आंखों में आंखें डालकर न्याय की लड़ाई लड़े हैं और लड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >