हेमंत सोरेन की ईडी कोर्ट में पेशी आज, शादी की सालगिरह पर मिलने पहुंचीं पत्नी कल्पना सोरेन, किया इमोशनल पोस्ट

शादी की 18वीं सालगिरह पर हेमंत सोरेन की ईडी कोर्ट में पेशी होने जा रही है. इससे पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है. पोस्ट में क्या बातें हैं, आप यहां पढ़ें...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पीएमएलए कोर्ट में पेशी से पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस में जाकर मुलाकात की. शादी की सालगिरह पर सुबह-सुबह इमोशनल ट्वीट करने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन पति से मिलने के लिए ईडी ऑफिस गईं. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने हेमंत सोरेन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है. इसमें दोनों संताली परिधान में हैं. यह किचेन में ली गई तस्वीर है.

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर हेमंत सोरेन की पत्नी का इमोशनल पोस्ट

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि आज हमारी शादी की सालगिरह है, लेकिन हेमंत जी परिवार के साथ नहीं हैं. अपने बच्चों के साथ नहीं हैं. कल्पना ने आगे लिखा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हेमंत सोरेन सभी षड्यंत्रों को पराजित कर विजेता बनकर अपने परिवार के बीच लौटेंगे.

हेमंत जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया : कल्पना मुर्मू सोरेन

कल्पना मुर्मू सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमंत जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया. उन्होंने षड्यंत्र से लड़ने और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा.’

Also Read: हेमंत सोरेन से ईडी ऑफिस मिलने पहुंचीं कल्पना सोरेन, मेडिकल टीम भी पहुंची

शादी की 18वीं सालगिरह पर हेमंत जी परिवार के बीच नहीं

कल्पना आगे लिखतीं हैं, ‘आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमंत जी परिवार के बीच नहीं हैं. बच्चों के साथ नहीं हैं. विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे.’

Also Read: ईडी की दबिश के बाद पहली बार रांची में दिखे सीएम हेमंत सोरेन, विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद

वीर झारखंडी योद्धा की जीवनसाथी हूं : कल्पना सोरेन

कल्पना मुर्मू सोरेन ने इस पोस्ट में यह भी लिखा है, ‘मैं एक वीर झारखंडी योद्धा की जीवनसाथी हूं. आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी. हेमंत जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी.’ हेमंत सोरेन के हैंडल से पोस्ट किए गए इस मैसेज के नीचे उन्होंने अपना नाम भी लिखा है- कल्पना मुर्मू सोरेन.

ईडी कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी

ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को सात से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. इसी दिन हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. अगले दिन उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया. बाद में पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी की रिमांड में भेज दिया. 7 फरवरी को उनकी रिमांड की अवधि समाप्त हो रही है. उन्हें दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >