श्रीरामकथा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर मैदान में सात दिवसीय श्रीरामकथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी.

नामकुम.

श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर मैदान में सात दिवसीय श्रीरामकथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. लाल, पीला व भगवा वस्त्र पहनकर महिला-पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल से सभी खिजरी गांव स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर तालाब पहुंचे, वहां मंत्रोच्चार के साथ सभी ने कलश में जल भरकर सदाबहार चौक हनुमान, दुर्गा मंदिर, नामकुम बाजार महावीर मंदिर होते हुए वापस कथास्थल पहुंचे, जहां कलश को स्थापित किया गया. कलश यात्रा में जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बन गया. मुख्य यजमान अनिल सिंह व अनन्त नारायण ने सपत्नीक सभी पूजन कार्य किये. शाम में श्रीरामकथा का शुभारंभ किया गया. जिसमें वाराणसी से आयी कथावाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने संगीतमय श्रीरामकथा कही. कलश यात्रा में समिति के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह, संजीव सिंह, छोटू सिंह, रामाधार सिंह, मनोज ठाकुर, ब्यास सिंह, नीरज कुमार, मनोज सिंह, नितेश चेलानी, बिपिन सिंह, अशोक यादव आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH VERMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >