Kal Ka Mausam: रांची समेत झारखंड के कई स्थानों पर बारिश के आसार, 1 अगस्त तक बरसेंगी राहत की बूंदें

Kal Ka Mausam: झारखंड के बोकारो और धनबाद जिले के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को कुछ ही घंटे में बारिश हो सकती है. शनिवार को रांची समेत राज्य की कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में फिलहाल सभी स्‍थानों पर बारिश के आसार हैं. 1 अगस्त तक राज्य के करीब सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची के मौसम का मिजाज शुक्रवार की शाम को बदला और झमाझम बारिश हुई. बोकारो और धनबाद में भी बारिश की संभावना है. वज्रपात की भी आशंका है. शनिवार को रांची समेत पूरे प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं.

वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार की शाम को मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई. रांची के अलावा कई स्थानों पर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा. कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. बोकारो और धनबाद जिले में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है. इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

हल्के दर्जे की बारिश के आसार

झारखंड में 27 जुलाई (शनिवार) को कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची और इसके आसपास के इलाकों में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम रहने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है. किसानों को खेत से बाहर निकलकर मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी गयी है.

पिछले 24 घंटे में झारखंड में ऐसा रहा मौसम का मिजाज

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हुई. मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक बारिश 95.3 मिलीमीटर पलामू जिले के हरिहरगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रांची सहित इन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 30 जुलाई तक होगी बारिश, अब तक सर्वाधिक साहिबगंज में 400 मिलीमीटर हुई वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >