Kal Ka Mausam: झारखंड में बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका, 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: झारखंड में शनिवार को जमशेदपुर समेत कई जगहों पर जमकर बारिश हुई है. 28 जुलाई को भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. कहीं-कहीं गरज या वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में फिलहाल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी. शनिवार को जमशेदपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई है. रविवार को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं गरज या वज्रपात हो सकता है. 30 और 31 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

2 अगस्त तक होगी बारिश

जमशेदपुर समेत कई जिलों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला और जमकर बारिश हुई. झारखंड के कई स्थानों पर 28 और 29 जुलाई को भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. 30 और 31 जुलाई को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 1 और 2 अगस्त को राज्य में करीब सभी जगहों पर बारिश के आसार हैं.

30 और 31 जुलाई को हो सकती है भारी बारिश

28 जुलाई को झारखंड के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है कि कहीं-कहीं गरज या वज्रपात हो सकता है. 30 जुलाई को दक्षिण (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं सिमडेगा) एवं निकटवर्ती मध्य (रांची, बोकारो, गुमला,हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 31 जुलाई को उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा) एवं उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका. गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सर्वाधिक उच्चतम तापमान साहिबगंज, सर्वाधिक बारिश बोकारो में

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सर्वाधिक उच्चतम तापमान शनिवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस साहिबगंज में दर्ज किया गया है, जबकि सर्वाधिक बारिश बोकारो में 49.5 मिलीमीटर हुई है.

पिछले 24 घंटे में झारखंड में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में करीब सभी स्थानों पर हल्के से म‍ध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई है. मॉनसून गतिविधि राज्य में सक्रिय रही. सबसे अधिक बारिश 77.1 मिलीमीटर हजारीबाग के दारू में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया.

Also Read: Kal Ka Mausam: रांची समेत झारखंड के कई स्थानों पर बारिश के आसार, 1 अगस्त तक बरसेंगी राहत की बूंदें
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के जमशेदपुर में जमकर हुई बारिश, एमजीएम अस्पताल में घुसा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >